*👉🏻—-यह कैसी मां—-* *👉🏻 मासूम को जालंधर बस स्टैंड पर छोड़ आशिक संग भागी*

जालंधर,5 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)-मां की ममता के तो सभी ने अनगिनत किस्से सुने होंगे,लेकिन आज शहर में एक ऐसा वाक्या हुआ जिसने मां शब्द को कलंकित कर दिया। आज एक कलयुगी मां ने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को बस स्टैंड में स्थित एक दुकान पर सोता हुआ छोड़ दिया और खुद अपने आशिक संग भाग गई। कुछ देर बाद जब बच्चा जागा और उसे अपनी मां दिखाई नहीं दी तो उसने रोना शुरू कर दिया। बच्चे के रोने की आवाज़ सुन आसपास के दुकानदार बच्चे के पास पहुंचे। काफी देर तक लोगों ने बच्चे की मां को ढूंढने की कोशिश की। जब कुछ पता न चला तो लोग बच्चे को बस स्टैंड अथॉरिटी के पास ले गए। जिसके बाद बस स्टैंड प्रबंधक बच्चे को बस स्टैंड चौकी की पुलिस के पास ले गए और पूरी घटना के बारे बताया। लोगों ने बच्चे की वीडियो बनाकर सोशल साईट पर डाल दिया। वीडियो बच्चे के दादा-दादी जोकि पठानकोट रहते है उनके पास भी पहुंच गई। बच्चे के दादा-दादी ने वीडियो देखने के बाद जालंधर बस स्टैंड चौकी की पुलिस से सम्पर्क किया। बच्चे के दादा दादी ने पुलिस को बताया कि बच्चे का पिता दुबई में है। बच्चे की मां के किसी ट्रक ड्राइवर के साथ नाजायज संबंध थे। वह कल से ही बच्चे को लेकर घर से चली गई थी। आज जब बच्चे की वीडियो वायरल हो कर उनके पास पहुंची तो उन्हें पता चला कि वह बच्चे को जालंधर के बस स्टैंड में छोड़ कर चली गई है। बस स्टैंड चौकी के प्रभारी मदन ने बताया कि बच्चे के दादा दादी से संपर्क हो गया है जो कि जल्द ही जालंधर पहुंचने वाले हैं। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवा कर उसे गांधी वनिता आश्रम में भिजवा दिया है।
