*👉🏻 जालंधर प्रोफेशनल फोटोग्राफर एसोसिएशन ने मनाया वर्ल्ड फोटोग्राफी डे*
जालंधर- प्रोफेशनल फोटोग्राफर एसोसिएशन की तरफ से 178वां वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया गया।
प्रोफेशनल फोटोग्राफर एसोसिएशन के दफ्तर में इस मौके पर मौजूद सभी प्रोफेशनल फोटोग्राफर ने अपने विचार पेश किए। एसोसिएशन के प्रधान राजेश थापा ने फोटोग्राफरों को आ रही मुश्किलों के बारे में जानकारी ली और उनके हल के बारे में विश्वास दिलाया। इस अवसर पर फोटोग्राफरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और केक काटकर वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया। इस अवसर पर रमेश गाबा, राजेश शर्मा (टिंकू पंडित), इंदरजीत, ऋषि शर्मा, गुरप्रीत सिंह, रमेश हैप्पी, सुरेंदर बेरी, परमजीत सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

