*👉🏻 पिटबुल का आंतक,बिजली विभाग के कर्मचारी को बुरी तरह नोचा* *👉🏻 इसी पिटबुल ने पहले बुजुर्ग व्यक्ति को भी काटा था* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 19 सितंबर 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस डेस्क)-थाना भार्गव कैम्प के अंतर्गत पड़ते ईश्वर नगर में पिटबुल के आंतक से इलाका निवासी डरे हुए हैं। बीती रात भी ईश्वर नगर के रहने वाले बिजली विभाग में कार्यरत चंद्रकांत उर्फ आशु पुत्र मदन गोपाल को पिटबुल ने अपना शिकार बना लिया। पिटबुल ने फोन पर बात कर रहे चंद्रकांत को बुरी तरह से नोच डाला। जिसे गंभीर हालत में ईएसआई अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी देते हुए घायल चंद्रकांत के पिता मदन गोपाल ने बताया कि उनका बेटा बिजली विभाग में कार्यरत है। रात 9:30 बजे के करीब वह कुछ सामान लेने के लिए बाजार की तरफ जा रहा था कि तभी उसे फोन आ गया। वह फोन पर बात करते हुए ही गली से निकल रहा था कि मोहल्ले के ही रहने वाले एक व्यक्ति के पालतू पिटबुल ने उस पर हमला कर दिया। पिटबुल के साथ एक और डॉग भी था। दोनों डॉग्स ने चंद्रकांत के बाजू और गुप्तांग पर बुरी तरह से काटा। चंद्रकांत की चीखें सुनकर आस-पड़ोस के लोग बाहर निकले और चंद्रकांत को कुत्तों के चंगुल से बचाया। जिसके बाद चंद्रकांत को गंभीर हालत में ईएसआई अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं मदन गोपाल ने बताया कि यह वही पिटबुल है जिन्होंने कुछ महीने पहले एक बुजुर्ग व्यक्ति को भी अपना निशाना बनाया था। मदन गोपाल का कहना है की पिटबुल के डर से इलाका निवासी गली में भी निकलने से कतराते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पिटबुल के मालिक पर सख्त कार्रवाई की जाए।
