*👉🏻 थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी पर हमले की सूचना*
जालंधर,13 सितम्बर-(हैडलाइन एक्सप्रैस)-थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी गगनदीप सिंह पर हमला होने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के मुताबिक गगनदीप सिंह को सूचना मिली थी कुछ लोग गैरकानूनी सामान लेकर आने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर उन्होंने लेदर कॉन्प्लेक्स रोड पर नाकाबंदी कर ली। इसी दौरान एक गाड़ी को रोका। जिसके बाद गाड़ी में सवार लोग पुलिसकर्मियों से बहसबाजी करने लगे और बात हाथापाई तक आ गई। जिसमें थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी गगनदीप सिंह के हाथ पर चोट लग गई। गाड़ी में सवार लोग गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। गगनदीप सिंह ने सिविल अस्पताल में अपना उपचार करवाया और अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।




