*👉🏻 दूसरे दिन भी शिवसेना हिंद ने दो हज़ार लोगों को बांटा लंगर* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें👇🏻*
जालंधर, 23 मार्च 2020-(एच.ई)-आज शिवसेना हिन्द ने कर्फ्यू के दूसरे दिन भी 2000 जरूरतमंद लोगों को लंगर बांटा और ईशांन्त शर्मा ने कहा की कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार ने कर्फयू का एलान कर दिया है।
जिसके चलते सारे काम काज बंद है लेकिन जो लोग रोज कमाकर खाने वाले है उनके लिए बहुत सारी दिक्कतें सामने आ गई है। शर्मा ने कहा की शिवसेना हिन्द के होते हुए उन परिवारों को डरने की जरूरत नहीं है।
उन्हें लगातार लंगर पहुंचाया जाएगा। शर्मा ने कहा की हमारी शिवसेना हिन्द की टीम हमेशा ही लोगों के हित में ख़डी है और हमेशा समाज भलाई के काम करती रही है व करती रहेगी। इस मौके उनके साथ मनी कॉक, मुनीश बाहरी, सुभाष महाजन, तानिश पाहवा मौजूद थे।
