*👉🏻 307 और लूटपाट करने के मामलों के दो आरोपी काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी लेने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,1 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए-1 और बस्ती बावा खेल की पुलिस ने 307 और लूटपाट के मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल के दिशा निर्देशों पर सीआईए-1 और बस्ती बावा खेल की पुलिस ने दो आरोपियों को बाबा बुड्ढा जी पुली थाना बस्ती बावा खेल से गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि 29 जनवरी 2019 को रात 8:30 बजे बस्ती गुजां शमशान घाट के पास सचिन, पोपी, गोरी, लवप्रीत सिंह, प्रभजोत उर्फ लाली ने अपने साथियों के साथ मिलकर बस्ती नौ निवासी मनजोत सिंह उर्फ साबी पुत्र जरनैल सिंह को तेजधार हथियारों के साथ काट डाला था। हमलावर मनजोत को मरा हुआ समझ उसे घायल कर चले गए थे। जिसके बाद मनजोत ने श्मशान घाट में छुपकर अपनी जान बचाई थी। आरोपियों ने मनजोत पर इसलिए हमला किया था क्योंकि मनजोत की अकाश पुत्र हरजिंदर सिंह के साथ पैलेस में किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हो गई थी। हमला करने के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे।
सीआईए-1 की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी सचिन अपने साथी के साथ बाबा बुड्ढा जी पुली के पास मौजूद है। इसी सूचना पर पुलिस पार्टी ने छापेमारी कर सचिन पुत्र बंसीलाल निवासी सतनाम नगर बस्ती दानिशमंदा और लवप्रीत सिंह उर्फ लव पुत्र लेट गुरमीत सिंह निवासी शिव नगर नागरा जालंधर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि सचिन धोबी मोहल्ला मखदूमपुरा के प्रिंस बाबा के पास रहने लगा था और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने लगा था। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।
