*👉🏻 मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन,कोरोना वायरस से पीड़ित थे* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
25 सितम्बर 2020- मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रह्मण्यम का आज सुबह निधन हो गया। 74 वर्षीय बालासुब्रह्मण्यम कोरोनावायरस से पीड़ित थे।
उनकी मौत की जानकारी उनके बेटे चरण एसपी ने दी। बालासुब्रह्मण्यम 5 अगस्त से अस्पताल में दाखिल थे और कोरोनावायरस से जूझ रहे थे। पिछले 48 घंटों में उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा हुआ था। एसपी बालासुब्रमण्यम ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के गीतों में अपनी आवाज दी थी, जो आज तक लोगों की जुबान पर छाए हुए हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही सिने जगत से बहुत से सितारों ने शोक व्यक्त किया।



