*👉🏻 घर के बाहर खड़ी एक्टिवा चुराने का प्रयास,तेज़धार हथियार लेकर आये थे तीन चोर,घटना सीसीटीवी में कैद* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी और सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 24 सितंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- बीती रात थाना डिवीजन नंबर चार के अंतर्गत पड़ते शहीद उधम सिंह नगर में एक्टिवा सवार तीन हथियारबंद चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक्टिवा चुराने का प्रयास किया। पूरी घटना साथ ही लगे एक ऑफिस के सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई। घटना की शिकायत थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस को दे दी गई है। जानकारी देते हुए एक्टिवा मालिक गुरमीत सिंह धवन पुत्र नारायण दास निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर ने बताया कि वह रात 9:30 बजे सो गए थे। सुबह उन्हें पता चला कि घर के बाहर खड़ी उनकी एक्टिवा को कुछ हथियारबंद चोरों ने चुराने का प्रयास किया था। जिसके बाद उन्होंने पास ही स्थित एक दफ्तर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग चेक की तो उसमें पता चला कि एक एक्टिवा पर सवार तीन हथियारबंद चोर आते हैं और एक्टिवा को चुराने का प्रयास करते हैं। जब उनमें से एक चोर एक्टिवा का ताला तोड़ने में नाकाम हो जाता है तो तीनों अपने दोपहिया वाहन पर सवार होकर निकल जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि शहर का पॉश एरिया होने के बावजूद भी पुलिस की कोई गश्त नहीं थी। जिस कारण चोर लुटेरे सरेआम सड़कों पर घूमते रहते हैं। गुरमीत सिंह धवन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।
