*👉🏻 स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने जम्मू कश्मीर से आने वाली बसों सहित बस अड्डे में की चेकिंग* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी लेने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,31 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस हो गया है। इसीलिए बस स्टैंड चौकी के प्रभारी मदन सिंह ने पुलिस पार्टी और एसओजी सहित बस स्टैंड में चेकिंग अभियान चलाया। चौकी इंचार्ज मदन सिंह
ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सचेत है। इसीलिए आज बस स्टैंड और जम्मू कश्मीर के इलावा दूसरे राज्यों से आने वाली बसों और उनमें सवार यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई है। मदन सिंह ने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देता है तो तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी जाए।
मदन सिंह ने कहा कि ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। वह जनता की सेवा के लिए दिन-रात मौजूद हैं। आम नागरिक को किसी भी समय उनकी जरूरत पड़ती है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है।

