*👉🏻 दिल्ली इंडिया गेट के सामने ट्रैक्टर जलाकर प्रदर्शन करने वालों पर हुआ मामला दर्ज* *👉🏻 प्रदर्शनकारियों के साथ पंजाब पुलिस के कर्मचारी भी खड़े थे* *👉🏻इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
नई दिल्ली, 28 सितंबर 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-नई दिल्ली में आज सुबह 7:30 के करीब 25-30 प्रदर्शनकारियों ने इंडिया गेट के सामने ट्रैक्टर को आग लगाकर किसान विरोधी बिलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसके बाद सभी प्रदर्शनकारी अपनी गाड़ियों में बैठकर वहां से निकल गए। इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए नई दिल्ली के थाना तिलक मार्ग में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एफ.आई.आर के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने बिना मंजूरी के इंडिया गेट के सामने राजपथ पर प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने मास्क भी नहीं पहने हुए थे और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन भी किया। प्रदर्शनकारियों के साथ पंजाब नंबर पीबी-12-एच-5478 नंबर की जिप्सी में पंजाब पुलिस के मुलाजिम भी मौजूद थे। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ धारा 188, 269, 283, 285, 336, 435, एपिडेमिक डिजीज एक्ट, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट और डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
