*👉🏻 देओल नगर में करियाना स्टोर में चोरी,शटर उखाड़ दिया वारदात को अंजाम* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 11 अक्टूबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत पड़ते देओल नगर में बीती रात चोरों ने करियाना स्टोर को निशाना बनाकर हजारों रुपए की नकदी चुरा ली। जानकारी देते हुए इंडिया जनरल स्टोर के मालिक नरिंदर पुत्र ठाकुर दास निवासी देओल नगर ने बताया कि उनका घर भी दुकान के बिल्कुल साथ ही अटैच है। रात को वह दुकान बंद कर सोने के लिए चले गए थे। सुबह जब उठे तो देखा दुकान का शटर उखड़ा हुआ था और गल्ले में पड़ी हुई ₹15000 की नकदी व उनका पर्स जिसमें दस्तावेज भी थे चोरी हो चुके थे। दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा अचानक ही बंद हो गए थे, जिस कारण घटना सीसीटीवी में कैद नहीं हो पाई। घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक रात 2:00 बजे तक थाना भार्गव कैंप की पुलिस उसी क्षेत्र में गश्त कर रही थी फिर भी चोरों ने बड़ी आसानी से वारदात को अंजाम दे दिया।
