*👉🏻 लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला काबू, 7 लैपटॉप, 2 मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,12 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना कैंट की पुलिस ने लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को काबू किया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी-2 परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि इंस्पेक्टर रामपाल की अगुवाई में एसआई नरेंद्र मोहन ने पुलिस पार्टी सहित दीपनगर से एक लुटेरे को काबू किया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी के 7 लैपटॉप, दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोपी नशा करने का आदी है जिस कारण वह लैपटॉप चोरी कर सस्ते दाम में बेच कर उन रुपयों से नशा करता था।
पकड़े गए आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पुत्र परमजीत सिंह निवासी पिंड रानीपुर कबोआ फगवाड़ा जिला कपूरथला के रूप में हुई है। आरोपी पर पहले भी फगवाड़ा के थाना सतनामपुरा में मामला दर्ज है जिसमें वह जमानत पर आया हुआ है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।