*👉🏻 जालंधर कैंट में भी लॉकडाउन के आदेशों की उड़ाई गई धज्जियां, फ्रूट मंडी पूरी तरह से सजी रही और भी भीड़ खरीदारी करने आती रही* *👉🏻 लॉकडाउन के पहले दिन ही आदेशों को अमल में लाने वाली पुलिस रही नाकाम, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 03 अप्रैल 2021-(प्रदीप भल्ला)- जालंधर कैंट में भी लॉकडाउन के पहले दिन ही पाबंदियों के आदेशों की धज्जियां उड़ाई गई। जहां पर फ्रूट मंडी में आम लोग भी खरीदारी कर रहे थे, वही लोग अपनी गाड़ियों में आते जाते दिखाई दिए। यहां तक की खरीदारी करने आने वाले लोग सड़कों पर ही गाड़ियां लगाकर इधर-उधर चहलकदमी करते रहे। जब एक फ्रूट के स्टाल लगाने वाले से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गाड़ियों वालों को कहा है कि वह सड़क पर गाड़ियां ना लगाएं लेकिन वह किसी की बात नहीं सुनते।
फ्रूट वाला आगे कहता है कि यह काम तो पुलिस का है और पुलिस सुबह से दिखाई ही नहीं दी। दूसरी तरफ फ्रूट का स्टाल लगाने वाले की बात करें तो वह भी रिटेल में सामान बेचता दिखाई दिया। जहां तक कि प्रशासन के आदेश हैं कि कोई भी सब्जी या फ्रूट वाला होलसेल व्यापारी ही आगे होम डिलीवरी या टेक अवे के द्वारा फ्रूट या सब्जी बेच सकता है, लेकिन मंडियों में आम दिनों की तरह ही भीड़ दिखाई दी जिसे रोकने वाला कोई दिखाई नहीं दिया। यह सब देख कर पता चलता है कि प्रशासन के आदेशों को अमल में लाने वाली पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।

