*👉🏻 शिवसेना हिंद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशांत शर्मा ने खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ खोला मोर्चा* *👉🏻 इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर शिवसेना हिंद ने दी उन्हें श्रद्धांजलि* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 31 अक्तूबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- शिवसेना हिंद की एक बैठक आज सहदेव मार्किट में स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इस बैठक में शिवसेना हिंद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष इशांत शर्मा और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष महाजन विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
इस बैठक में ईशांत शर्मा ने डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता से अपील की है कि वह पंजाब का माहौल खराब करने की फिराक में घूम रहे शरारती तत्वों पर नकेल कसें, क्योंकि आज भी होशियारपुर बहराम-महिलापुर रोड पर स्थित एक गुरुद्वारा साहिब के साथ बनी दुकानों पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख दिए गए थे।
जिसके बारे में पुलिस प्रशासन को पता चला तो उन्होंने उन पर कालिख पोत कर मिटा दिया। इशांत शर्मा ने कहा कि पंजाब में पहले भी सरकारी दफ्तरों में खालिस्तान के झंडे फहराए गए थे जोकि बहुत ही गम्भीर मामला है। यह सब कुछ पंजाब के शांतमय माहौल को बिगाड़ने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह अपने खुफिया विभाग को अलर्ट कर ऐसे शरारती लोगों पर नकेल कसें ताकि पंजाब का शांतमय माहौल खराब ना हो सके।
वहीं इस बैठक में मौजूद पंजाब प्रधान सोहित वर्मा, जिला चेयरमैन विक्की शर्मा ने कहा कि पन्नू जैसे देशद्रोही युवा वर्ग को एप्पल 12 फोन का लालच देकर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कर रहे हैं। सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस बैठक के दौरान सभी शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर उनको श्रद्धांजलि दी और साथ ही कहा कि उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। वह सभी देश प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने देश से आतंकवाद को खत्म करने का जो प्रण लिया था वह हर देशवासी को याद है। इसीलिए आज शिवसेना हिंद के साथ-साथ देश का हर नागरिक उनको नमन करता है। इस बैठक में मनिंदर सिंह, अभी बक्शी, आयुष सहोता, सौरव गिल, अजय, प्रदीप, अमित, प्रिंस, राहुल, सोनू, सूरज, कमल, बंटी, राहुल सहित अन्य शिव सैनिक मौजूद थे।
