*👉🏻 पंजाब प्रेस क्लब के प्रधान सहित पूरी टीम का स्वागत* *👉🏻 प्रधान डॉ. लखविंदर जौहल ने सभी सदस्यों का जताया आभार* *👉🏻 हैडलाइन एक्सप्रेस और जालंधर खबरनामा टीम की तरफ से पंजाब प्रेस क्लब की नई टीम को बहुत-बहुत बधाई, पढ़े पूरी खबर👇🏻*
जालंधर,28 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- पंजाब प्रेस क्लब में सर्वसम्मति से पुरानी टीम को ही एक बार फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंजाब प्रेस क्लब के
प्रधान डॉ.लखविंदर सिंह जौहल के हाथ में एक बार फिर से पंजाब प्रेस क्लब की कमान दी गई है। पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को फूलों के हार पहनाकर उनका स्वागत किया गया और प्रेस क्लब को तरक्की की ओर ले जाने के लिए शुभकामनाएं दी गई। प्रेस क्लब के सदस्यों ने प्रधान लखविंदर सिंह जौहल, सीनियर उपप्रधान मनदीप शर्मा, महासचिव मेजर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों शिव शर्मा, राजेश योगी, सतनाम मानक को पत्रकारों के वेलफेयर के लिए काम करने के लिए 
प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के मैनेजर जतिंदर सिंह, सुक्रांत सफरी, हरीश शर्मा, मनीष कुमार, स्वदेश न्नचाहल, राजेश शर्मा, सुनील रुद्रा, ज्योति प्रकाश, राजन सिंह, राहुल, हरविंदर सिंह फुल,जगरूप व पंजाब प्रेस क्लब के स्टॉफ सदस्य प्रदीप, रामू, मनीष पांडे आदि उपस्थित थे। हैडलाइन एक्सप्रेस और जालंधर खबरनामा समाचार पत्र व वेब चैनल की तरफ से पंजाब प्रेस क्लब की नई टीम को बहुत-बहुत बधाई।