*👉🏻 व्यक्ति की जेब में मोबाइल फटा,झुलसा*
जालंधर-(टिंकू पंडित/ज्ञान सिंह)-गुरु अमर दास नगर निवासी व्यक्ति की जेब में मोबाइल फटने से व्यक्ति की टांग जल गई।
जानकारी देते हुए झुलसे व्यक्ति प्रवीण शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा के छोटे भाई बिंदु ने बताया कि उसका भाई घर पर बैठा हुआ था कि अचानक उसकी पेंट की जेब में रखा हुआ Samsung का मोबाइल फट गया। जिस कारण उसकी पूरी टांग जल गई जिससे तुरंत इलाज हेतु सिविल अस्पताल दाखिल करवाया है।


