*👉🏻 शराब ठेकेदार के करिन्दे से लूट को अंजाम देने से पहले की गई थी रेकी* *👉🏻 एक महीने में कलेक्शन कर्मचारी से लूट की दूसरी वारदात*
जालंधर,24 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)-शराब ठेकेदार जसप्रीत कौर के कलेक्शन इंचार्ज रमन कुमार से लूट करने के लिए पहले रेकी की गई थी। एक महीने में शराब ठेकेदार के कर्मचारियों से लूट की यह दूसरी घटना है। 25 अगस्त को गदईपुर में शराब ठेकेदार के कारिंदों से 8 लाख रुपये की लूट हुई थी। जो अभी तक हल नहीं हुई है। जिसके बाद रविवार रात लुटेरे गोलियां चला कर 21 लाख की नकदी शराब ठेकेदार के कलेक्शन इंचार्ज से लूट ले गए। जानकारी के अनुसार रमन कुमार शराब ठेकेदार जसप्रीत कौर चड्ढा (पौंटी चड्ढा की भाभी) के पास बतौर कलेक्शन इंचार्ज के तौर पर काम करता है। रमन कुमार रोजाना की तरह ही करतारपुर ठेकों की कलेक्शन विधिपुर से उठाकर, फिर मकसूदां से कैश लेकर, डिफेंस कॉलोनी स्थित मेन आफिस जा रहा था कि रविवार रात 10 बजकर 45 मिनट पर ट्रांसपोर्ट नगर में उसके साथ लूट हो गई। लुटेरे रमन से 21 लाख 32 हज़ार की नकदी लूट ले गए। इस पूरी वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी की गई थी। वरना गाड़ी जिसमें लुटेरे सवार थे। रात 9 बजकर 44 मिनट पर ट्रांसपोर्ट नगर में आ गए थे। जैसे ही रमन अपने साथी लक्की के साथ कैश लेकर ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचा तो बूटा बिल्डिंग मटीरियल के पास लुटेरों ने अपनी गाड़ी रमन की गाड़ी के आगे लगाकर उनपर गोलियां चला दी और रमन को घायल कर लाखों की नकदी लूट कर ले गए। गौरतलब है कि लुटेरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी तरह रेकी की थी। तभी तो वह एक घंटा पहले ही आ गए थे। लुटेरों ने कैपरी पहनी थी और गले में बैग डाले हुए थे। रात जांच करने के बाद आज सुबह फिर से डीसीपी गुरमीत सिंह,एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल,एसीपी नवनीत सिंह माहल और थाना 8 के प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एक शराब के ठेकेदार ने बताया कि कलेक्शन और शराब के ठेकों की इंश्योरेंस नहीं होती।
