*👉🏻 कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बावजूद यूएस में नहीं लगाया जाएगा लॉक डाउन-डोनाल्ड ट्रंप* *👉🏻 पढ़े पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*




अमेरिका, 14 नवंबर 2020- व्हाइट हाउस में मीडिया से रूबरू होते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वक्त ही बताएगा कि वह राष्ट्रपति बने रहेंगे या नहीं।
इसके बाद उन्होंने कोरोनावायरस पर बातचीत करते हुए कहा कि अमेरिका में कोरोनावायरस के कारण लॉक डाउन नहीं लगाया जाएगा। यूएस में तेजी से कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है और रोजाना ही बड़ी गिनती में कोरोना संक्रमित मरीज आ रहे हैं, इसके बावजूद भी डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि यूएस में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। यूरोपीय देशों और ब्रिटेन में संक्रमण बड़ा तो वहां पर सख्त लॉकडाउन लगाया गया है, लेकिन यूएस में संक्रमण के बढ़ते हुए खतरे को देखने के बावजूद भी ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि यूएस में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि कुछ ही हफ्तों में कोरोनावायरस की वैक्सीन हमारे पास होगी जिसके बाद सब कुछ अच्छा ही होगा।



