*👉🏻 बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पुलिस के साथ पहुंची डॉग स्क्वायड टीम, पढ़ें क्या है मामला*
जालंधर,25 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड और पुलिस पार्टी को देख लोग हैरत में पड़ गए। लेकिन बाद में लोगों को पता चला कि पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने की दृष्टि से एसीपी सिक्योरिटी
गुरप्रीत सिंह और डॉग स्क्वायड टीम ने बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया है।
इस अभियान में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के सामान की जांच की गई। साथ ही लोगों को कहा गया कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस विभाग को सूचित किया जाए। यह अभियान आने वाले दिनों में भी ऐसे ही जारी रहेंगे।
