*👉🏻 मोबाइल चोरी करके भाग रहे युवक को मोहल्ला निवासियों ने पकड़कर खंभे से बांधा* *👉🏻 तीन-चार दिनों से इलाके में कर रहा था रेकी, एक्टिवा चुराने की बीच की भी कोशिश* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 23 जून 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना रामामंडी के अंतर्गत पड़ते किशनपुरा इलाके में गली नंबर 1 में लोगों ने मोबाइल चोरी करके भाग रहे युवक को काबू कर खंभे से बांधकर पीटा। इसके बाद इलाका निवासियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर चोर को पकड़ने की सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना रामामंडी के एएसआई सुच्चा सिंह मौके पर पहुंचे और चोर को गिरफ्तार कर थाने ले गए। जानकारी देते हुए इलाका निवासी प्रिंस पाल सिंह और मंगा ने बताया कि चार-पांच दिनों से उक्त युवक गली में चक्कर लगा रहा था। कल भी युवक ने किसी का दरवाजा खुला देख उनके घर से एक्टिवा चुराने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया।
आज जब उन्होंने इलाके में से मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक के पीछे लोगों को भागते देखा तो उन्होंने भी पीछा कर चोर को काबू कर लिया और उसे पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया। युवक के पास से चोरी किया हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए युवक की पहचान अजय निवासी दौलतपुरी के रूप में बताई है। पुलिस ने चोर को काबू कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
