*👉🏻 कांग्रेसी उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह का चुनाव के दौरान भी हुआ विरोध, लोगों ने दिखाए काले झंडे*
जालंधर/फिल्लौर,19 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- कांग्रेसी उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह के लिए आज चुनाव का दिन भी भारी रहा। क्योंकि उनके बेटे विक्रम चौधरी के चुनावी क्षेत्र फिल्लौर के गांव मुट्ठडां में गांव वासियों ने काले झंडे लेकर चौधरी संतोख सिंह का विरोध किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।
गांव के सरपंच कांती मोहन की अगुवाई में गांव वासियों ने गांव में पहुंचे चौधरी संतोख सिंह के बेटे विक्रम चौधरी का खुलकर विरोध किया। सरपंच कांती मोहन ने बताया कि गांव वासियों ने पूरे क्षेत्र में चौधरी संतोख सिंह और उसके परिवार के खिलाफ बोर्ड लगाए हुए थे। अगर चौधरी परिवार का कोई
भी सदस्य गांव में पांव रखेगा तो गांव वासी उसका पुरजोर विरोध करेंगे। जैसे ही आज विक्रम चौधरी अपने चुनावी क्षेत्र के गांव में पहुंचे तो सरपंच कांती मोहन के साथ गांव वासियों ने काले झंडे लेकर विक्रम चौधरी और कांग्रेसी उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह का विरोध करना शुरू कर दिया। सरपंच कांती मोहन के अनुसार इस क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया है। इसीलिए गांववासियों द्वारा कांग्रेसी उम्मीदवार का चुनावों में पूरा विरोध किया गया है। अब देखना यह है कि चौधरी संतोख सिंह लोकसभा चुनावों में सफलता प्राप्त कर पाते हैं या नहीं।