*👉🏻 महात्मा गांधी के प्रपौत्र की कोरोना से मौत* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



दक्षिण अफ्रीका, 23 नवंबर 2020-(एच.ई)- कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचाया हुआ है। कई देशों में कोरोना वायरस की दूसरी और कहीं पर तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। जिसके कारण कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती भी बढ़ रही है।
वहीं दक्षिण अफ्रीका में रह रहे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र सतीश धुपेलिया का कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही सतीश ने अपना 66वां जन्मदिन मनाया था। सतीश जोहांसबर्ग में रह रहे हैं। जन्मदिन के बाद वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। सतीश को कुछ दिन पहले निमोनिया हुआ था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें कोरोनावायरस होने की पुष्टि भी की। सतीश की मौत की पुष्टि उनकी बहन उमा ने की है।



