*👉🏻 टिकटॉक हुई पूर्ण रुप से बंद, पहले से डाउनलोड की हुई ऐप ने भी काम करना किया बंद* *👉🏻 पढ़ें सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
हैडलाइन डेस्क- एप्पल स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से रिमूव होने के बाद अब टिकटॉक लवर्स के मोबाइल से भी टिकटॉक बंद हो गया है। कल भारत सरकार द्वारा टिकटॉक सहित 59 चीनी एप्स पर बैन लगाया गया था। जिसके बाद एप्पल स्टोर और गूगल प्ले स्टोर ने इन सभी एप्स को हटा दिया था, लेकिन जिन लोगों ने टिकटॉक को पहले से ही अपने मोबाइल में डाउनलोड किया हुआ था वह काम कर रहा था।
लेकिन आज दोपहर को सभी टिकटॉक यूजर्स के मोबाइल से एप बंद हो गई है। चीनी एप्स बंद होने के कारण चीन पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। यह फैसला भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिगत लिया गया है।


