100 साल के दूल्हे ने 102 साल की दुल्हन से रचाई शादी

प्यार में इंसान की उम्र कोई मायने नहीं रखती. आपकी चाहे कोई भी उम्र हो बस सामने वाला आपके साथ होना चाहिए, बाकी दुनिया आपके बारे में क्या कहती है. इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता. हालांकि कई बार ऐसा होता है कि ये प्यार के किस्से इतने ज्यादा अजीब होते हैं. जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है. ऐसा ही एक किस्सा इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में है. जहां एक उम्र के आखरी पड़ाव में शादी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया.
ये मामला ज्यूइश क्रॉनिकल की रिपोर्ट के बाद चर्चा में आई जहां बर्नी लिटमैन की पोती सारा लिटमैन ने अपने घर में बताया कि उनके दादा ने शादी करने की इच्छा व्यक्त की है. हालांकि इस फैसले से हर कोई हैरान था, लेकिन बावजूद इसके हर कोई इनकी जोड़ी देखने के बाद खुश थे और फिर 19 मई को शादी करने के बाद मैरेज रजिस्ट्रेशन भी कराया. 100 साल के बर्नी लिटमैन ने 102 साल की मार्जोरी फिटरमैन के साथ उम्र के आखरी पड़ाव में शादी की.





