*👉🏻 स्पेशल ऑपरेशन यूनिट ने दो गाड़ियों में 195 पेटी अवैध शराब सहित तीन आरोपियों को किया काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,20 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने काजी मंडी चौक के नजदीक बने पार्क के पास से दो गाड़ियों में 195 पेटी शराब सहित तीन व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसीपी मेजर क्राइम कंवलजीत सिंह ने बताया कि स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के इंचार्ज इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने काजी मंडी चौक के पास बने पार्क से एक महिंद्रा कैंटर और एक बोलेरो कैंटर गाड़ी में सवार तीन व्यक्तियों को 195 पेटी शराब सहित काबू किया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रजिंदर कुमार और पिंदरी पुत्र वीर दास निवासी अजीत नगर काजी मंडी जालंधर, बलविंदर सिंह पुत्र प्रगट सिंह निवासी नाहरपुर थाना करतारपुर जिला जालंधर और हरजिंदर सिंह पुत्र चंनन्न सिंह निवासी बिल्ली चाऊ थाना नकोदर जिला जालंधर के रूप में हुई है। आरोपी रजिंदर कुमार पिंदरी पर पहले भी थाना रामामंडी में शराब तस्करी का मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

