*👉🏻 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की कार हुई हादसा ग्रस्त, परिवार सहित जा रहे थे छुट्टियां मनाने* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
सवाईमाधोपुर, 30 दिसंबर 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-छुट्टियां मनाने के लिए परिवार सहित अपनी कार में रणथंबोर आए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की कार पलटी खाकर हादसाग्रस्त हो गई।
गनीमत यह रही कि परिवार के किसी सदस्य को कोई चोट नहीं आई जबकि सड़क पर खड़ा हुआ एक व्यक्ति कार की चपेट में आने के कारण घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन सवाई माधोपुर में आए हुए थे।
वह अपने परिवार सहित कार में जा रहे थे कि फूल मोहम्मद चौराहे पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और पलटियां खाने लगी। पलटियां खाने के कारण कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत यह रही कि परिवार के किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं आई। वहीं सड़क पर खड़ा हुआ एक व्यक्ति कार की चपेट में आने के कारण घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया। वहीं अजहरूद्दीन परिवार सहित पास ही एक होटल में रुक गए हैं।





