*👉🏻 पूर्व विधायक सुशील रिंकू से तंग आकर डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा* *👉🏻 पार्टी प्रधान राजा वड़िंग को भेजा इस्तीफा और लगाए पूर्व विधायक सुशील रिंकू पर आरोप, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

जालंधर, 08 अगस्त 2022-(प्रदीप भल्ला)- डिप्टी मेयर हरसिमरन जीत सिंह बंटी ने जालंधर वेस्ट के पूर्व कांग्रेसी विधायक सुशील रिंकू की गलत नीतियों से तंग आकर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बंटी ने अपना इस्तीफा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को सौंप दिया है। राजा वडिंग को सौंपे गए इस्तीफे में बंटी ने साफ तौर पर लिखा है कि वे जालंधर वेस्ट से पूर्व एमएलए सुशील रिंकू की गलत नीतियों से परेशान होकर पार्टी को छोड़ रहे हैं। बंटी खुद व उनका परिवार पिछले 60 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे।
बंटी ने लिखा है कि पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने अहंकार के कारण पार्टी वर्करों से कोई तालमेल नहीं रखा जिस कारण पार्टी वर्कर और जनता उनसे खफा थी जिसका खामियाजा चुनावों में उन्हें व पार्टी को भुगतना पड़ा। सुशील रिंकू ने हार की जिम्मेदारी खुद पर लेने की बजाए पार्टी वर्करों पर थोप दी। सुशील रिंकू पार्टी के इमानदार और निष्ठावान नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकालने की मांग कर रहे हैं जिस कारण वह खुद और पार्टी कार्यकर्ता उनसे नाराज है। इसी कारण बंटी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब देखना यह है कि पार्टी आलाकमान सुशील रिंकू पर लगाए गए इन आरोपों की जांच करती है या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।