पति ने पीटा, नाराज पत्नी करने चली थी सुसाइड, मगर हो गई गिरफ्तार!

दुबई बेहद विकसित शहर माना जाता है, पर आज भी वहां सामाजिक तौर पर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं. हाल ही में ऐसी एक घटना सामने आ रही है, जिसमें एक महिला को जेल हो गई क्योंकि वो सुसाइड (Irish woman arrested for trying suicide) करना चाहती थी. वो सुसाइड इसलिए करना चाहती थी क्योंकि वो अपने पति की हरकत से दुखी थी. उसके पति ने उसे शराब के नशे में पीटा था. आप सोचेंगे कि जब गलती पति की थी, तो फिर पत्नी को जेल क्यों हो गई? सोचना वाजिब भी है, पर सच यही है. हालांकि, अब उनके ऊपर लगे इल्जामों (UAE police withdraw charges) को हटा लिया गया है.
डेली मेल वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार आयरलैंड की 28 वर्षीय टोरी टोवी (Tori Towey) एमिराट्स एयरलाइन (Emirates air hostess travel ban Dubai) में एयर होस्टेस थीं और 2023 में वो दुबई में बस गई थीं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के एक शख्स से शादी की, जिसके साथ वो दुबई में रहा करती थीं. बीते दिनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया. शराब के नशे में पति ने उनके ऊपर आरोप लगाया कि उनका किसी और पुरुष के साथ अफेयर है. बस इसके बाद पति ने टोरी को पीटा और चाकू लेकर हमला करने चल दिए. इस बात से नाराज टोरी ने शराब पी और फिर खुद सुसाइड करने चली गईं.



