*👉🏻 न्यूजीलैंड में अपना रेडियो चलाने वाले हरनेक सिंह नेकी पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर* *👉🏻 रेडियो विरसा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर अपने श्रोताओं को पैनिक ना होने की अपील की* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
न्यूज़ीलैंड, 24 दिसंबर 2020-(एच.ई)-न्यूजीलैंड में अपना रेडियो चलाने वाले विवादित आर.जे हरनेक सिंह नेकी पर रात 10:30 बजे के करीब हमला किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है।
जानकारी के मुताबिक हरनेक सिंह पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में हरनेक सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
वहीं हरनेक सिंह के रेडियो विरसा द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई है। जिसमें उन्होंने अपने श्रोताओं से अपील की है कि वह पैनिक ना हो और कुछ समय के लिए उनके रेडियो पर फोन कॉल भी ना करें। साथ ही उन्होंने कहा है कि कुछ समय बाद वह इस घटना की पूरी जानकारी अपने श्रोताओं के साथ सांझा करेंगे। गौरतलब है कि सिख परंपराओं, धार्मिक गुरुओं और नेताओं पर टिप्पणियां करने के कारण हरनेक सिंह नेकी शुरू से ही विवादों में रहे हैं। वहीं कयास भी लगाए जा रहे हैं कि इन्हीं कारणों के कारण उन पर यह हमला किया गया है।




