*👉🏻 पंजाब में इस तारीख से लगेंगी पहली से चौथी कक्षा तक की क्लासें, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
चंडीगढ़, 20 जनवरी 2021-(एच.ई)-पंजाब में अब प्राइमरी स्कूल खोलने की भी मंजूरी दे दी गई है। शिक्षा मंत्री पंजाब विजय इंद्र सिंगला ने अब पहली से चौथी कक्षा तक की क्लासें खोलने की इजाजत दे दी है। विजय इंदर सिंगला ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सहमति के बाद तीसरी और चौथी क्लास के लिए स्कूल 27 जनवरी से खुलेंगे और इसके बाद 1 फरवरी से पहली कक्षा, दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में क्लासें लगाने की इजाज़त दी गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने और बंद होने का समय पहले की तरह सुबह 10 बजे के बाद दोपहर 3 बजे तक होगा। इसके अलावा सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी स्कूलों को कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करने के लिए भी कहा गया है।
