*👉🏻 चोरी के छह सिलेंडरों सहित तीन आरोपी काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,15 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर उनके पास से चोरी किए हुए 6 सिलेंडर बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर तीन के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि एएसआई अमरीक सिंह ने पुलिस पार्टी सहित दमोरिया पुल के नीचे नाकाबंदी की हुई थी। तभी बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्होंने एक सिलेंडर उठाया हुआ था। शक होने पर पुलिस पार्टी ने उन्हें काबू कर पूछताछ की तो पता चला कि यह सिलेंडर चोरी का है और उन्होंने और भी सिलेंडर चोरी किए हुए हैं। पुलिस पार्टी ने आरोपी दिल बहादुर उर्फ जेठा पुत्र जीत बहादुर हाल निवासी किराएदार नजदीक बड़ा शराब का ठेका बस्ती बावा खेल, कृष्णा प्रसाद उर्फ अमित पुत्र जीत बहादुर हाल निवासी किराएदार बूटा पिंड नजदीक बिजली घर और लाली पुत्र खलनायक बहादुर निवासी किराएदार धोबी मोहल्ला मखदूपुरा को काबू कर उनके घर से 5 सिलेंडर और बरामद कर लिए। जिनमें 2 नॉन कमर्शियल और 4 कमर्शियल सिलेंडर थे। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चार सिलेंडर जंडू सिंघा रोड से जेके एजेंसी से चोरी किए हैं। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।

