मंदिर प्रबंधक कमेटी ममता एन्क्लेव ढकोली की तरफ से आंखो का शिविर लगाया*
* आज मंदिर प्रबंधक कमेटी ममता एन्क्लेव ढकोली की तरफ से आंखो का शिविर लगाया गया। कमेटी के चेयरमैन श्री साधु राम मित्तल ने बताया कि ये शिविर आम जनता की आंखों की बीमारियों को देखते हुए लगाया गया है।
डॉ मुकेश अग्रवाल जी एवं डॉ पूजा गोयल, नेत्र आई क्लीनिक सैक्टर-20 पंचकूला ने अपने सहयोगी डाक्टरों ने 186 मरीजों की आंखों की जांच एवं दवाइयों को मुफ्त बांटी गई। इस के इलावा श्री राम ओबेरॉय, अध्यक्ष, यश पाल शर्मा, सुरेश पाल शर्मा, ठाकुर के इलावा सभी सदस्यों ने बताया कि आगे भी ऐसे मुफ्त चैक अप कैम्प लगाए जायेंगे।

