*👉🏻 खेत की नाड़ ने जलाया स्क्रैप का गोदाम* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 14 मई 2021-(एच.ई)- पठानकोट रोड पर स्थित मां अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी के स्क्रैप के गोदाम में आग लग गई। जिस कारण गोदाम में पड़ा हुआ सारा स्क्रैप जलकर राख हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद पठानकोट रोड पर स्थित मां अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी के स्क्रैप के गोदाम के पीछे लगते खेत में मालिक ने नाड़ को आग लगा दी थी। नाड़ को लगाई हुई आग धीरे-धीरे बढ़ते हुए स्क्रैप के गोदाम तक पहुंच गई। जिस कारण गोदाम में पड़ा हुआ स्क्रैप पूरी तरह से जलकर राख हो गया। गोदाम में लगी आग को देख गोदाम मालिक यशपाल बठला ने तुरंत ही दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझानी शुरु की। आग लगने के कारण कितना नुकसान हुआ है उसका अभी पता नहीं चल पाया है।