*👉🏻 शिवसेना हिंद का पूर्व प्रधान गैंगरेप मामले में अरेस्ट, जन्मदिन पार्टी दौरान हवाई फायर करते हुए की वीडियो भी हुई थी वायरल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 14 मई 2021-(एच.ई)- मॉडल टाउन के मशहूर अंकल क्लाउड स्पा सेंटर में एक युवती से चार युवकों द्वारा गैंग रेप करने के मामले में पुलिस ने शिवसेना हिंद के पार्टी से निकाले हुए पूर्व प्रधान सोहित शर्मा को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी के गिरफ्तार होने की पुष्टि एसीपी मॉडल टाउन हरिंदर सिंह गिल ने की है। पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित युवती ने बताया कि वह लुधियाने की रहने वाली है और उसकी नानी की परिचत महिला जिसे वह आंटी ज्योति कहती है उसके घर आना जाना था। आंटी ज्योति नशा करने की आदी है। एक दिन पीड़ित युवती जब आंटी ज्योति के घर गई तो वह नशा कर रही थी और आंटी ने पीड़ित युवती को भी जबरदस्ती नशा करवा दिया। जिसके बाद वह नशे का आदी बन गई। पीड़ित युवती द्वारा पुलिस को दिए गए बयानों के अनुसार 6 मई को आंटी ज्योति ने पीड़ित युवती को नशा करवाया और उसे कार में बिठाकर जालंधर के मॉडल टाउन स्थित अंकल क्लाउड स्पा सेंटर में ले आई। जहां पर आंटी ने पीड़ित युवती को सपा सेंटर के बाथरूम में फिर से नशा करवाया और वहां पर पहले से ही मौजूद चार युवकों आशीष, सोहित, इंद्र और खान से मिलवाया। सभी युवकों ने बारी-बारी पीड़ित युवती के साथ रेप किया। आंटी ज्योति ने पीड़ित युवती को चारों युवकों के आगे परोसने के एवज में 20 हजार रुपए लिए थे। जिसके बाद पीड़ित युवती की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद पीड़ित युवती की मां ने लुधियाना के एक डॉक्टर से उसका इलाज करवाया। ठीक होने के बाद पीड़ित युवती ने अपनी माँ को पूरी कहानी बताई। कहानी पता चलने के बाद पीड़ित युवती ने मॉडल टाउन के थाना में शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस ने घटना जालंधर की होने के कारण उसे जालंधर मॉडल टाउन थाना में भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर कार्रवाई करते हुए शिवसेना हिंद के पार्टी से निकाले हुए पूर्व प्रधान सोहित को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
–जन्मदिन पार्टी में हवाई फायर करने का मामला भी दर्ज हो चुका है शिवसेना हिंद के पूर्व प्रधान पर–
पुलिस द्वारा पकड़े गए शिवसेना हिंद के पार्टी से निकाले गए पूर्व प्रधान सोहित पर अपने घर में ही जन्मदिन पार्टी के दौरान हवाई फायर करने का मामला भी दर्ज हुआ था। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सोहित शहर के कई स्पा सेंटरों को संरक्षण प्रदान करता है और इसके एवज में मोटी रकम वसूलता है।

