*👉🏻 लुधियाना से अगवा हुआ तीन साल का बच्चा जालंधर से बरामद*

जालंधर,30 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)-लुधियाना से अगवा हुआ तीन साल का बच्चा अंकुश पुत्र देव बहादुर निवासी टेक्सटाइल कॉलोनी थाना मोती नगर को जालंधर से बरामद कर लिया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की लुधियाना से अगवा हुआ तीन साल बच्चा जालंधर में है। जिसे बरामद कर आज परिजनों को सौंप दिया गया है। एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि बच्चे को लुधियाना स्थित उसके घर के बाहर से वीरभान पुत्र गंगा सिंह ने अगवा कर जालंधर में रहते अपने भाई दीपेंदर बहादुर निवासी गुरु बाजार नज़दीक गुरुद्वारा साहिब में रखा हुआ है और खुद फरार हो गया है। आरोपी ने अपने भाई से ये कहा था कि ये उसका बेटा है।आरोपी अपने भाई से कई साल से मिला नहीं था इसलिए उसने इसे सच मान लिया। लेकिन आरोपी के भाई ने 1 दिन तक बच्चे को अपने पास रखा और शक होने पर थाना चार की पुलिस को सूचित कर दिया। जिसके बाद एडीसीपी भंडाल ने लुधियाना कमिश्नर से संपर्क कर पूरी जानकारी दी और लुधियाना से पुलिस पार्टी के साथ आए बच्चे के परिजनों को बच्चा सौंप दिया। इस पूरे घटना क्रम में आरोपी के भाई ने दीपेंद्र ने जागरूक नागरिक का रोल अदा कर पुलिस का साथ दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।