*👉🏻 वेस्टर्न यूनियन से ₹70,000 चोरी करने वाला चोर सोनू काबू, नकदी बरामद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 30 जून 2022-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-थाना लांबड़ा की पुलिस ने गांव कल्याणपुर में स्थित वेस्टर्न यूनियन की दुकान से ₹70,000 चोरी करने वाले चोर सोनू को गिरफ्तार कर उसके पास से 41,100 रुपये की नकदी बरामद की है।
जानकारी देते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि 27 जून को संदीप कुमार पुत्र प्रेम नाथ निवासी गांव हुसैनपुर थाना लांबड़ा ने शिकायत दी थी कि उसकी वेस्टर्न यूनियन की दुकान जो कि गांव कल्याणपुर में है वहां से किसी व्यक्ति ने ₹70,000 की नकदी चोरी कर ली है। शिकायत मिलने पर थाना लांबड़ा के प्रभारी इंस्पेक्टर अमन सैनी ने ए.एस.आई निरंजन सिंह की अगुवाई में एक पुलिस पार्टी तैयार करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस पार्टी ने 24 घंटे के अंदर ही वंडरलैंड मोड़ के नजदीक से गुरजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र रछपाल सिंह निवासी नूरपुर थाना मलोह जिला फतेहगढ़ साहिब को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई ₹70,000 की नकदी में से ₹41,100 और वारदात में इस्तेमाल किया गया स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
