यह छोटा सिक्का ले जा सकता है जेल
एक रुपये का छोटा सिक्का न लेने वालों को अब जेल जाना पड़ेगा। अफवाह के चलते इन दिनों एक रुपये का छोटा सिक्का आम लोगों से लेकर व्यापारी व सरकारी विभागों के लिए मुसीबत बन गया है।
रिजर्व बैंक ने सिक्का न लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिशानिर्देश जारी किए हैं। रिजर्व बैंक ने निर्देश दिए हैं कि जो भी एक रुपये का छोटा सिक्का नहीं लेगा, उसके खिलाफ भारतीय करेंसी का अपमान करने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
बैंकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी करेंसी चेस्ट में ये सिक्का लेने में ना-नुकुर नहीं करेंगे। जिस बैंक में ऐसा मामला आएगा, उसके प्रबंधक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अग्रणी बैंक प्रबंधक के पास रिजर्व बैंक के दिशा निर्देश पहुंच गए हैं।
‘रिजर्व बैंक ने साफ निर्देश दिए हैं कि एक रुपये का छोटा सिक्का न लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवाया जाएगा। – बृजमोहन, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, बरेली।


