*👉🏻 चोरों की पसंद बना मॉडल टाउन,एक रात में दो शोरूम में चोरी*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)-थाना 6 के अंतर्गत पड़ते मॉडल टाउन में प्रकाश नगर को जाती सड़क पर स्थित कपड़ों के शोरूम एरोपोस्टल को भी चोरों ने निशाना बना चोरी की वारदात को अंजाम दिया। थाना 6 के अंदर ही ये दूसरी चोरी है। भंडारी कम्प्लेक्स में स्थित एरोपोस्टल शोरूम में लगे सीसीटीवी में एक बीस साल का युवक सुबह 6 बजे के करीब शीशे का दरवाजा तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद अंदर से हज़ारों का सामान चोरी हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शोरूम के मैनेजर जेम्स के बयानों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।