जालंधर में देर रात हुआ ए. एस. आई. के बेटे का कत्ल
जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई।जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर मोटरसाइकिल को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है.घायल युवक को जोहल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले युवक की पहचान पी. ए. पी में ड्यूटी पर तैनात ए. एस.आई के बेटे सरबजीत के तौर पर हुई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।