*👉🏻 यूनाइटेड मीडिया क्लब की अहम बैठक हुई होटल सेखों ग्रैंड में, अनिल पाहवा को वाइस चेयरमैन और लवदीप को पीआरओ नियुक्त किया* *👉🏻 अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 14 अगस्त 2021-(प्रदीप भल्ला)- यूनाइटेड मीडिया क्लब की एक अहम बैठक स्थानीय होटल सेखों ग्रैंड में हुई, जिसमें क्लब के कमेटी मेंबरों ने शिरकत की। यूनाइटेड मीडिया क्लब के प्रधान सुक्रांत सफरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चेयरमैन सुनील रुद्रा, महासचिव मदन भारद्वाज, सीनियर उपप्रधान टिंकू पंडित के अलावा क्लब के अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इस बैठक में क्लब द्वारा अपने सदस्यों के लिए जारी किए जाने वाले आई कार्ड, वाहनों के स्टीकर, क्लब के विस्तार, रंगारंग कार्यक्रम व आगे होने वाले कार्यों संबंधी चर्चा की गई। बैठक के दौरान कमेटी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अनिल पाहवा को वाइस चेयरमैन और लवदीप को पी.आर.ओ नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने विचार पेश किए। इस बैठक में कमल किशोर, भूपेंदर रत्ता, डॉ.जगदीश, सौरव मेहता, विनोद मरवाहा,श्याम सहगल, जगजीत सुशांत, कुलवंत मठारू, हरदीप सिंह बब्बू, अमित सिंह ठाकुर शैंकी, वरुण, विक्की कंबोज, मनीष तोखी, मैडम निशा, सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।