*👉🏻 महिला ने फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त की* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,22 सितंबर 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-थाना डिवीजन तीन के अंतर्गत पड़ते रस्ता मोहल्ला में एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मृतक महिला आसिदा के पति लतीफ ने बताया उनकी 3 साल पहले शादी हुई थी। वह अशोका गारमेंट नामक फैक्ट्री में सिलाई का काम करता है। लतीफ ने बताया कि परसों उसकी माता का फोन आया था और उन्होंने कुछ रुपयों की मांग की थी।
आज सुबह वह रुपए निकालकर अपनी माता को भेजने के लिए जाने लगा तो उसकी पत्नी इसी बात को लेकर झगड़ा करने लगी कि वह अपने माता-पिता को रुपए ना भेजें। इसी बात को लेकर दोनों में तू-तू मैं-मैं हो गई। गुस्से में आई आसिदा ने छुरी उठाकर लतीफ को मारने की कोशिश भी की। जब मामला शांत हुआ तो आसिदा सब्जी बनाने लग पड़ी और लतीफ रुपए लेकर घर से चला गया था। कुछ समय बाद किसी ने फोन कर लतीफ को बताया कि उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।