*👉🏻 नशा तस्करों से जुड़े पुलिस मुलाज़िमों पर कैप्टन सरकार का चलेगा डंडा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,7 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नशा तस्करों के साथ पुलिस कर्मियों की मिलीभगत को उजागर करने के लिए कमर कस ली है। साथ ही उन्होंने यह संकेत भी दे दिया है कि नशा तस्करों के साथ जुड़े पुलिस मुलाजिमों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पंजाब में नशे की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कमर कस ली है। इसीलिए उन्होंने एसटीएफ के मुखिया को सख्त आदेश देते हुए कहा है कि ऐसे पुलिस मुलाजिमों की शिनाख्त की जाए जिनके तार नशा तस्करों के साथ जुड़े हुए हैं और उन मुलाजिमों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि एसटीएफ बॉर्डर एरिया में नशा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस मुलाजिमों के साथ मिलकर काम करेगी ताकि जिले से नशे को खत्म किया जा सके। कैप्टन ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने का जो वादा जनता से किया था उसे वह हर हाल में पूरा करना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने अब नशे के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है।

