*👉🏻 वीवा क्लाज़ गोली कांड का मुख्य आरोपी काबू, अवैध पिस्तौल व कारतूस बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,22 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-वीवा क्लॉज में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी
को सीआईए-1 और थाना रामामंडी की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस को एक अवैध 32 बोर की पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान रविंदर कुमार उर्फ सोनू पुत्र मंगत राय निवासी पिंड रूड़का कलां जिला जालंधर देहाती के रूप में हुई है। गौरतलब है कि बीती शाम वीवा क्लाज़ के एक पब में डांस करते हुए दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद आरोपी रविंदर कुमार उर्फ सोनू रुड़का ने तलविंदर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी टोडरवाल को गोली मार दी थी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।