*👉🏻 भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज* *👉🏻 भारतीय क्रिकेटर्स के डाइट चार्ट में हलाल मीट शामिल होने के कारण बीसीसीआई को फैंस ने लिया निशाने पर, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
कानपुर, 23 नवंबर 2021- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को फैंस ने आड़े हाथों लिया है, जिसकी वजह यह है कि भारत न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच से पहले ही भारतीय खिलाड़ियों का डाइट चार्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल हुए डाइट चार्ट में खिलाड़ियों के खाने में हलाल मीट को शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम में ज्यादातर खिलाड़ी हिंदू हैं और वह हलाल मीट नहीं खाते। इसी बात को लेकर फैंस ने बीसीसीआई को निशाने पर लिया है।
मंगलवार सुबह से ही ट्विटर पर #बीसीसीआई प्रोमोट हलाल मीट ट्रेंड हो रहा है। दोनों टीमें कानपुर टेस्ट के लिए कानपुर के होटल में पहुंच चुकी है, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों का डाइट चार्ट वायरल हो रहा है। # बीसीसीआई प्रोमोट हलाल मीट ट्रेंड होने के बारे में UPCA के एपेक्स ऑफिशियल अहमद अली खान ने बताया कि यह सब बीसीसीआई को बदनाम करने की साजिश है।

