*👉🏻 काउंटर इंटेलिजेंस ने कुख्यात गैंगस्टर चन्ना होशियारपुरिया को अवैध हथियारों और नशीले पाउडर सहित किया गिरफ्तार*
जालंधर,5 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- काउंटर इंटेलिजेंस ने कुख्यात गैंगस्टर चन्ना होशियापुरिया को दो अवैध पिस्तौल,33 कारतूस और 755 ग्राम नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी हर कमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुख्यात गैंगस्टर जसप्रीत सिंह उर्फ चन्ना होशियारपुरिया जो कि कई केसों में वांछित है। आज अपनी सिल्वर रंग की ए- स्टार गाड़ी में अपने परिवार को मिलने के लिए आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने होशियारपुर के जिला मुखी से सूचना सांझी कर एक टीम बना ली। जिसने भारत नगर टी प्वाइंट नज़दीक भंगी पुली के पास नाकाबंदी कर ली। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने एक सिल्वर कलर की ए-स्टार गाड़ी को देखा जिसे गैंगस्टर चन्ना चला रहा था को रुकने का इशारा किया। लेकिन कार चालक ने पुलिस पार्टी को देख गाड़ी को भगाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस पार्टी ने उसे काबू कर लिया। तलाशी दौरान पुलिस को उसके पास से दो पिस्तौल 33 जिंदा कारतूस और 755 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह यह हथियार अपने विदेश में रहते एक दोस्त की मदद से उत्तर प्रदेश से खरीद कर लाया है। पुलिस ने आरोपी का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

