*👉🏻 उधार लिए रुपए ना लौटा सका तो व्यक्ति ने फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या* *👉🏻 सुसाइड नोट में लिखा उन लोगों का नाम, जिनके देने थे रुपए.. पढ़े पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 05 फरवरी 2022-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर चार के अंतर्गत पड़ते मोहल्ला इस्लामाबाद में रहने वाले संजीव कुमार शर्मा उर्फ हैप्पी पुत्र सोमप्रकाश शर्मा ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मरने से पहले संजीव कुमार ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने बताया है कि उसने कुछ लोगों के रुपए देने हैं और वह लोग ताकतवर हैं। संजीव कुमार उनके रुपए लौटाने में असमर्थ है, जिस कारण वे लोग उसे परेशान कर सकते हैं। इसी कारण संजीव कुमार ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक दो बेटियों का पिता था। शाम 4:00 बजे के करीब संजीव कुमार ने यह खौफनाक कदम उठाया।
सुसाइड नोट में संजीव कुमार ने उन लोगों के नाम व फोन नंबर भी लिखे हैं जिनके उसने रुपए देने हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
