तिलक नगर रोड पर लगी आग, लोगों में दहशत
जालंधर,12 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आती तिलक नगर रोड पर रविवार सुबह किसी ने खाली प्लाट में आग लगा दी। हवा के कारण आग अचानक ही फैल गई और उसने भयंकर रूप धारण कर लिया।
दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई पड़ने के कारण आसपास रह रहे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इतनी भयंकर आग देख लोग घरों से बाहर निकल आए और आग बुझाने की कोशिश शुरू की।
आग इतनी ज्यादा बढ़ चुकी थी कि प्लाट के साथ लगते घरों में रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आये। लोगों ने तुरंत ही दमकल विभाग और पुलिस कंट्रोल रूम पर आग लगने की सूचना दी। कुछ समय बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पता नहीं चल पाया कि आग किसने लगाई थी। मौके पर मौजूद लोग कह रहे थे कि
अगर जिसने भी प्लाट की सफाई के लिए आग लगाई गई थी तो यह बिल्कुल ही गलत था। क्योंकि अगर आग पर काबू ना पाया जाता तो आस-पास के घर इसकी चपेट में आ सकते थे और बड़ा नुकसान हो सकता था।


