*👉🏻 विजिलेंस ने पकड़ा रिश्वतखोर पटवारी* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,6 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- विजिलेंस ब्यूरो जालंधर ने सब तहसील लोहिया माल हल्का गिदड़ पिंडी के पटवारी गुरदेव सिंह निवासी मोहल्ला रोडूपुर तरनतारन को इंतकाल चढ़ाने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए एसएसपी विजिलेंस दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि गांव पदावा शाहकोट की रहने वाली दर्शन कौर पत्नी बलविंदर सिंह ने शिकायत दी थी कि पटवारी गुरदेव सिंह इंतकाल चढ़ाने की एवज में उनसे ₹4,000 की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलते ही डीएसपी निरंजन सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई। जिन्होंने आज पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रिश्वतखोर पटवारी पर विजिलेंस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।