*👉🏻 वेस्ट क्षेत्र ओपिनियन पोल-2022-कांग्रेस प्रत्याशी सुशील रिंकू बने पहली पसंद, विरोधी आसपास भी नहीं,शिक्षा इंफोसिस एजेंसी ने 15376 घरों में किया सर्वे, 9967 ने किया रिंकू का समर्थन* *👉🏻 रिंकू के कार्यों से 72% लोग संतुष्ट, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर,17 फरवरी 2022-विधानसभा चुनाव 2022 में एजेंसियां अपने स्तर पर सीटों का सर्वे करवा रही हैं। ताकि पता चल सके कि कौन सी सीट से लोग किस विधायक या उम्मीदवार के कामकाज से खुश या संतुष्ट हैं। ऐसे ही सर्वे शिक्षा इंफोसिस एजेंसी ने भी कराया है। उन्होंने वेस्ट हलके की पौने दो लाख वोटरों में से रैंडमली 15 हजार लोगों से उनकी राय जानी। जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
कांग्रेस के मौजूदा विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को 9967 लोगों ने अपना सबसे पसंदीदा नेता माना और उन्हें ही आगे जीतने को हामी भरी। जबिक भाजपा के मोहिंदर भगत को 2373 लोगों ने और आप के शीतल अंगुराल को 1789 लोगों ने वोट दिया है। 1247 लोगों का कहना है कि वह अभी कुछ नहीं कहेंगे। वह मौके पर फैसला लेंगे। यह 10 फीसदी लोग काफी अहम हो सकते हैं। वेस्ट हलके के 23 वार्डों के करीब लगभग 183 बूथों पर किए गए इस सर्वे में जनता ने फऱमान रिंकू के हक में सुनाया है। लोग रिंकू के विकास कामों से संतुष्ट हैं। वह कहते हैं कि 50 सालों में वह काम नहीं हुए, जो अब पिछले पांच साल में रिंकू ने बतौर विधायक करके दिखा दिए हैं। बता दें कि वेस्ट हलके में विधायक सुशील कुमार के कामकाज से 78 फीसदी लोग खुश हैं और 12 फीसदी नाखुश हैं। हालांकि 10 फीसदी ऐसे भी हैं, जो न खुश हैं और न ही ना खुश हैं। लोगों से पूछने पर कि क्या वह रिंकू को दोबारा विधायक के तौर पर चुनना चाहते हैं तो 68 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया है। वह रिंकू को ही अपना विधायक चाहते हैं। इनमें से 22 फीसदी चाहते हैं कि रिंकू की जगह किसी दूसरे को मौका दिया जाए और 10 फीसदी ने कुछ भी बताने से मना किया है। वह अपने मत का अधिकार 20 फरवरी को पोलिंग वाले दिन ही करना चाहते हैं। अगर किसी को रिंकू से शिकायत भी है तो वह सिर्फ गलियों और नालियों की है। लेकिन वह रिंकू को नकारते नहीं है। कुछ ही हैं जो किसी दूसरी पार्टी या कैंडीडेट को मौका देने की बात कर रहे हैं। लोगों की राय में रिंकू का मुकाबला सिर्फ भाजपा के प्रत्याशी से ही है। आप तीसरे स्थान पर आ रही है और अकाली-बसपा का उम्मीदवार मुकाबले में ही नहीं है। पिछली बार भी रिंकू ने भगत को 17334 वोट से भारी मात दी थी। शिक्षा इन्फोसिस के सीईओ डा. सुमेश सैनी बताते हैं कि उन्होंने अपने स्तर पर वेस्ट हलके का यह सर्वे किया है। जिसमें यह आंकड़े सामने आए हैं। उनकी 12 लोगों की टीम ने लगभग दो महीने के दौरान हलके के 15 हजार से ज्यादा लोगों के साथ उनके घर जाकर बात की। उनसे फार्म भी भरवाया गया। जिसमें उन्होंने अपनी राय बताई। उन्होंने बताया कि वेस्ट हलके के सभी 183 बूथों में आने वाले इलाकों को इस सैंपल में शामिल किया गया। इसमें 18 से लेकर 65 साल के बुजुर्ग तक की राय को शामिल किया गया है। ताकि सर्वे के नतीजे स्टीक और सही बताएं। उनकी एजेंसी ने जालंधर की सबसे हॉट सीट वेस्ट को इसलिए चुना कि वहां पांच साल में सबसे ज्यादा विकास काए जाने का दावा किया गया था। इसके अलावा विधायक सुशील रिंकू का मुकाबले उनके पुराने एक प्रतिद्वंदी शीतल अंगुराल के साथ भी था, जिन्हें आप पार्टी ने टिकट दी है। जिससे की मुकाबला बड़ा रोचक बना हुआ है। भाजपा के मोहिंदर भगत भी मैदान में दूसरी बार उतरे हैं। रिंकू ने भाजपा और आप को छोड़ा पीछे पोल में रिंकू ने सभी को पछाड़ दिया है। वह ओपिनियन पोल में सबसे आगे चल रहे हैं। वेस्ट हलके में कांग्रेस, भाजपा और आप के बीच मुकाबला त्रिकोणा बन चुना है। हालांकि आप को रिंकू अपने मुकाबले में मान कर चले ही नहीं है। रिंकू को इस बात का फायदा भी मिला है कि उनके लिए खुद सीएम चरनजीत सिंह चन्नी आकर प्रचार कर चुके हैं। उन्होंने रिंकू की बाइक चलाकर और उन्हें पीछे बैठाकर रिंकू के हक में हवा बना दी है। रिंकू का हलका रिजर्व होने के चलते उन्हें सीएम चन्नी के दौरा का बहुत फायदा मिलता नजर आ रहा है। क्योंकि लोगों के बीच 111 दिन चन्नी ने काम करके अपना अलग मुकाम बना लिया है। लोग उन्हें आम लोगों का सीएम कहने लगे है और पसंद करने लगे हैं। जिसके चलते सभी समीकरण बदले हैं। लोग चाहते हैं कि सीएम चन्नी बने और वेस्ट से रिंकू दोबारा जीत कर विधायक बनें। इससे हलके के विकास में कोई रुकावट नहीं आएगी। रिंकू 72 फीसदी लोगों की पसंद बने हैं, जबकि बाकियों को 10-12 फीसदी लोगों ने ही हामी भरी है। रिंकू के सितारे भी बुलंद हैं। दोबारा जीते के बन सकते हैं मंत्री, बढ़ेगा दलित राजनीति में कद सुशील कुमार रिंकू विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। इस समय वह दोबारा लोगों के बीच हैं और लोगों का उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है। वह दोबारा विधायक जीतने की तरफ बढ़ चुके हैं। रिंकू की दोबारा वेस्ट हलके से जीत के मायने देखे तो बहुत कुछ हैं। वह अगर दोबारा बड़े मार्जिन के साथ जीत
