*👉🏻 गैंगवार ने ली एक की जान* *👉🏻 पंचम गुट का साथी था मृतक टिंकू, कुछ दिन पहले ही पुनीत को पीटा था टिंकू और पंचम गुट ने* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 06 मार्च 2021-(एच.ई)-शहर में गैंगवार का सिलसिला थमता दिखाई नहीं दे रहा और पुलिस प्रशासन भी गैंगस्टरों पर नकेल कसने में फेल साबित हो रहा है। आज जालंधर शहर के प्रीत नगर सोढल रोड पर स्थित बाबा पीवीसी नामक दुकान पर एक गुट ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला कर एक व्यक्ति की जान ले ली। मृतक की पहचान ग्लोब कॉलोनी निवासी टिंकू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 
— कुछ दिन पहले आरोपी पक्ष के व्यक्ति को पीटने की बात ने दिया वारदात को अंजाम–
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले मशहूर बदमाश पंचम, सुभाना और टिंकू ने मिलकर पुनीत नामक व्यक्ति के घर पर जाकर तोड़फोड़ कर पुनीत को पीटा था। इसी बात की रंजिश रखते हुए आज पुनीत और लल्ली नामक बदमाश ने दुकान पर बैठे हुए टिंकू पर गोलियां चला दी। जिसकी गोलियां लगने के कारण मौत हो गई। 
–शहर के सत्ताधारी नेता का संरक्षण प्राप्त है पंचम को– कितने ही गोली कांड और मारपीट के मामलों में नामजद मशहूर बदमाश पंचम शहर में खुलेआम घूमता है और पुलिस उसे पकड़ने में फिसड्डी साबित होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शहर के सत्ताधारी नेता का संरक्षण बदमाश पंचम को मिला हुआ है। अगर समय रहते पुलिस ने गैंगस्टर कल्चर को खत्म नहीं किया तो आने वाला वक्त पंजाब के लिए खतरनाक होगा क्योंकि इन्हीं अपराधियों को देखकर युवा वर्ग अपराध की दुनिया में फंसता जा रहा है।